पिता के प्रेमप्रसंग से तंग आकर बेटे ने की हत्या

SEONI NEWS | सिवनी : घंसौर थाना अंतर्गत कटोरी ग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है (murder case) जहां पर बाप की करतूतों से तंग आकर बेटे ने पिता की प्रेमिका की हत्या कर दी। दरअसल घंसोर पुलिस ने माध्यमिक शाला कटोरी की शिक्षिका की मौत की गुत्थी सुलझाते हुए बताया कि आरोप सुरेंद्र सिंह ने शिक्षिका को पहले सर पर डंडे मारे और उसके बाद रस्सी से गला दबाकर हत्या की थी।

इस हत्या का कारण बताया गया कि मृतिका का प्रेम प्रसंग आरोपी के पिता के साथ चल रहा था जिसके चलते युवक ने शिक्षिका की हत्या की। वहीं दूसरी ओर मृतिका के परिजनों ने आरोपी युवक पर पैसा मांगने और घर में चोरी करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल इस पूरे मामले में घंसौर पुलिस बारीकी से जांच में जुटी हुई है।

Back To Top