केवलारी वनपरिक्षेत्र टीम ने सागौन की सिल्ली तथा बाइकें जब्त कीं

केवलारी : सिवनी जिले की केवलारी वनपरिक्षेत्र (forest department) टीम ने सागौन का पेड़ काटने वालों की घेराबंदी कर पड़ने का प्रयास किया। दरअसल देवझिर तथा अर्जुनझिर बीट क्षेत्र में वनपरिक्षेत्र टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजमा दिया गया है। घेराबंदी के दौरान मौके से लगभग एक दर्जन से अधिक चेार भागने में सफल रहे लेकिन वनपरिक्षेत्र टीम को मौके पर दो सागौन के वृक्ष पड़े मिले जबकि तलाशी करने पर आठ नग सिल्ली तथा सात बाइकें मिलीं जिन्हे जब्त कर लिया गया।

 

Back To Top