Maihar | सतना : मैहर के चित्रकूट पर्वत पर विराजी मां शारदा भवानी के दर्शन करने लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के पांचवे दिन मां भगवती के दर्शन करने दूर दूर से लोग पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के भी सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।