सतना : जिले की नागौद पुलिस ने दो शातिर चोरों (mobile thieve) को गिरफ्तार कर बड़ी सफ़लता प्राप्त की है। दरअसल नागौद कस्बे की मोबाईल शाॅप से हुई मोबाईलों की चोरी के साथ अन्य सामग्री भी पकड़े गए चोरों से जब्त की है। जानकारी के मुताबिक लगभग 70 मोबाईल जब्त किए गए हैं जबकि आरोपियों से पूछताछ जारी है। नागौद थाना प्रभारी के नेतत्व में चोरो के धरपकड़ के लिए एक टीम बनाई गई थी जिनहे यह सफलता मिली फिल्हाल एक फरार आरोपी की भी तलाश जरी है। नागौद पुलिस, हेमंत शर्मा
