Vidisha BJP Candidate | विदिशा : विदिशा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश टंडन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी मुख्यालय से लिस्ट जारी होने के बाद विदिशा विधानसभा सीट प्रत्याशी मुकेश टंडन के समर्थकों के बीच खुशी की लहर है। आपको बता दें कि वर्तमान में मुकेश टंडन नगर पालिका अध्यक्ष भी हैं जो कि निरंतर विधायक पद के लिए टिकट की दावेदारी करते हुए जनसंपर्क कर रहे थे। लिस्ट जारी होने के दौरान मुकेश टंडन श्रीबाढ वाले गणेश मंदिर पर पूजन अर्चना कर रहे थे जिसके बाद नाम घोषित होने की सूचना मिलते ही वह रंगई मंदिर पहुंचे जहां से शेरपुरा स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर समर्थकों के बीच रहेंगे।
Related Posts
विदिशा के शिवाजी चौक की नाम पट्टिका का अनावरण
विदिशा। नगर के शिवाजी चौक के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक नाम पट्टिका का अनावरण विधायक शशांक भार्गव द्वारा किया गया।…
सिरोंज नायब तहसीलदार निलंबित, वायरल वीडियों में दिखे थे शराब के नशे में धुत
सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में बीते दिन नायब तहसीलदार मनीराम कोदर के शराब के नशे में धुत होकर बाजार…
वी-क्लब विदिशा सर्वश्रेष्ठ क्लब के रूप में पुरस्कृत
विदिशा। राजस्थान के जोधपुर में आयोजित हुई मल्टीपल कांफ्रेंस में विदिशा वी क्लब को 323 जी 2 में सर्वश्रेष्ठ क्लब…
