भोपाल की विधानसभाओं से भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

BJP Candidates Bhopal | भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के सातों विधायकों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। आपको बता दें कि पीरगेट माता मंदिर पहुंचे भाजपा प्रत्याशियों ने मां के दरबार में मत्था टेका तो वहीं इस दौरान मौजूद समर्थकों के बीच उत्साह की लहर देखने को मिली जिन्होंने प्रत्याशियों को गुलदस्ता भेंट कर चुनाव के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस के बाद सभी प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट आॅफिस पहुंचकर विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

Back To Top