हरिद्वार निकाय चुनाव: पहले चरण की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा 700 वोटों से आगे

Haridwar | हरिद्वार : हरिद्वार में निकाय चुनाव के लिए मतगणना 20 नवम्बर की सुबह स्थानीय पन्ना लाल भल्ला कॉलेज में प्रारंभ हुई। वहीं इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा भी देखने को मिली। आपको बता दें कि यह मतगणना 10 चरणों मे हरिद्वार निकाय के लिए 20 टेबलों पर होगी। जबकि शिवालीकनगर नगर पालिका चुनाव की मतगणन 6 टेबलों पर होगी। बता दें कि पहले राउंड की मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा बीजेपी की प्रत्याशी अन्नू कक्कर से 700 वोटों से आगे रहीं।

https://youtu.be/TFTqQA7-lUU

 

Back To Top