Kolaras | कोलारस : शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एडवारा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता कमल सिंह लोधी घायल हुआ है। विवाद की सूचना के बाद भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी भी घायल से मिलने पहुंचे जिनके साथ ही इंदार थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। फिल्हाल घायल को बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दुर्जन सिंह के फाॅर्म हाउस पर अवैध शराब रखी होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान 55 पाव देशी शराब मिली जिसके बाद मौके पर दुर्जन सिंह का लड़का मिला जिसके विरूद्ध मामला बना दिया गया है।
Related Posts
बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, लगभग एक दर्जन लोग हुये घायल
मध्य प्रदेश शिवपुरी जिले में रन्नौद से ईसागढ़ जा रहा बारातियो से भरा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन…
शिवपुरी में जल क्रांति के आंदोलनकारियों ने शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया
शिवपुरी में जल क्रांति के आंदोलनकारियों ने शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया। जानकारी के मुताबिकसिंध नदी से नगर के लोगों…
BJYM शिवुपरी अध्यक्ष मुकेश चौहान पर FIR दर्ज – खबर का असर
शिवपुरी। भाजपा नेता द्वारा थाने में घुसकर पुलिसकर्मी को धमकाने के मामले में कैमरा24 पर खबर चलने के बाद अब…

