Namib Desert Fairy Circle Mystery : नामीबिया के रेगिस्तानी इलाकों में घास बड़े रहस्यमयी तरके से उगकर एक अजीब तरह के पैटर्न में नजर आती है। दूर दूर तक गोले या घेरे नजर आते हैं जिनके चारों तरफ घास होती है और अंदर सूखी ज़मीन। दरअसल नामीब रेगिस्तान में बहुत कम बारिश होती है लेकिन उसके बाद भी वहां ऊबड़-खाबड़ घास फैली हुई है और ये घास खुद में रहस्य भी समेटे हुए है। घास के इस मैदान में लाखों अजीब तरह के घेरे हैं। खास बात ये है कि इन घेरों में किसी भी तरह की घास या दूसरा कोई पेड़-पौधा नहीं है। जब इस जगह को दूर से देखा जाता है तो ये जगह पोल्का डॉट पैटर्न की तरह नजर आती है जिन्हे फेयरी सर्कल के नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिकों ने नामीबिया के इन अजीब घेरों की गुत्थी सुलझाने के लिए काफी मेहनत की और कई जानकारी निकलकर सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक ये घेरे जड़ें खाने वाली दीमक की वजह से होते हैं। जबक एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा इसीलिए होता है कि घास, कम बारिश का ज्यादा से ज्यादा फायदा पाने के लिए इस तरह के सर्कल बनाती है. हालांकि अभी भी इसपर कई रिसर्च जारी है।
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More