Bollywood

57 साल के हुए एक्टर गोविंदा, जानियें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा 21 दिसंबर को अपना 57वां जन्म दिन मना रहे हैं। गोविंदा ने अपने अनोखे डांस शैली और अभिनय के वजह से भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे की गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है। गोविंदा के जुड़े कुछ ऐसे ही दिलचस्प तथ्य हम आपके लिए लेकर आए हैं।

कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

  • कॉमर्स विषय से स्नातक करने के बाद गोविंदा ने नौकरी के लिए दर- दर की ठोकरें खाई। खराब अंग्रेजी की वजह से मुंबई स्थित ताज होटल से भी उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।
  • एक इंटरव्यू में गोविंदा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि एक बार मां के साथ मुंबई के खार स्टेशन पर वे लोकल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। भीड़ की वजह उन्होंने कई ट्रेनें छोड़ दीं। परेशान होकर गोविंदा अपने रिश्तेदार के पास गए और उनसे कुछ पैसे उधार लिए। फिर उन्होंने मां को फर्स्ट क्लास का पास बनवाकर सफर कराया।
  • इस घटना के बाद गोविंदा ने पैसे के महत्त्व के बारे में समझा और जमकर मेहनत शुरू की। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले विज्ञापन और साल 1986 में पहली फिल्म ‘इल्जाम’ में अभिनय किया। अपने पहले ही फिल्म से बड़े पर्दे पर छा गए।

अपनी पत्नी से ही की दुबारा शादी

गोविंदा और सुनीता की शादी 11 दिसंबर 1987 में हुई। अपने प्रोफेशनल कारणों की वजहों से गोविंदा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को 4 सालों तक दुनिया से छुपा कर रखा। 90 के दशक के कई अदाकाराओं के साथ इनका नाम भी जुड़ा। इसका असर गोविंदा के शादीशुदा जिंदगी पर भी परने लगा। हालांकि गोविंदा ने सभी अटकलों से दूरियाँ बनाते हुए पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने पारिवारिक जीवन को पटरी पर लाया।

गोविंदा ने साल 2015 अपनी मां की इच्छा पूरी करते हुए पत्नी सुनीता आहूजा से दुबारा शादी की जिसमें उनके बच्चे भी शामिल हुए। गोविंदा ने जोड़ी नंबर-1, कूली नंबर-1, अँखियों से गोली मारे, हसीना मान जायेगी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों दी।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर, नीलम, रवीना टंडन और और रानी मुखर्जी के साथ दर्शकों ने गोविंद की जोड़ी को खूब सराहा। समय-समय पर गोविंदा बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे भी जलवे बिखेरते नजर आते हैं।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024