आरोग्यं सलाह : मेंथी – यह जड़ी बूटी भी बालों के विकास की समस्याओं के लिए एक सदियों पुराना उपाय है। इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड शामिल हैं। आपको बता दें कि प्रोटीन-समृद्ध आहार बालों के विकास के लिए जाना जाता है।
- इसके लिए आप एक चम्मच मेथी लीजिए और ग्राइंडर में पानी के साथ मिलाकर एक अच्छा पेस्ट बना लीजिए।
- इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल (या दूध) मिलाएं और अपने बालों और स्कैल्प पर आधे घंटे के लिए लगाएं।
- इसे हल्के शैम्पू से धो लें। यह निश्चित रूप से बालों की ग्रोथ के लिए सबसे अच्छे टिप्स में से एक है।