Health

White to Black Hair Research : आपके सफेद बाल फिर होंगे काले, वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका !

White to Black Hair Research : अब सफेद बालों को फिर से नैचुरली काला करने का तरीका शायद वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आखिर इंसान के बाल किस कारण सफेद (white hairs) होते हैं इसका पता लगाया जा चुका है. वैज्ञानिकों ने चूहों की त्वचा में मौजूद सेल्स पर शोध किया जिनमे वो सेल्स पाए गए जो इंसानों में भी पाए जाते हैं. इनहे Melanocyte stem cells (McSCs) कहा जाता है. पता चला है कि उम्र बढ़ने पर ये सेल्स जाम हो जाते हैं जिसके कारण बालों का रंग बदल जाता है. अब न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिक इंसानों के शरीर में जाम पड़ी इन सेल्स को फिर से एक्टिव करने का तरीका खोज रहे हैं, जिससे सफेद हो रहे बालों को रोककर उनको फिर से काला किया जा सके.

बालों को काला कैसे करें ?

बालों को काला करने के कई प्राकृतिक तरीके भी लोग अपनाते हैं​ जिनके काफी अच्छे परिणाम भी देखने को मिलते हैं. ऐसे में आइए कुछ उन तरीकों को भी जान लेते हैं. –

  1. बालों को रंगने के लिए कई लोग काली चाय को नहाने से पहले अपने बालों में एप्लाय करते हैं.
  2. डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट के तौर पर बालों में मुलेठी और घी का मिश्रण भी लगाया जाता है.
  3. आंवला को हेयर ग्रोथ के लिए सबसे फायदेमंद माना जताा है. जिसके पाउडर को लोग पेस्ट बनाकर बालों पर एप्लाय करते हैं.
  4. बालों में मेंहदी का पेस्ट भी कई लोग लगाना पसंद करते हैं. इससे बालों का रंग भी काफी सुनहरा हो जाता है.
  5. बालों को डाई करने के लिए कोको पाउडर और नारियल तेल के मिश्रण का भी उपयोग किया जाता है.

कितने समय बाद दिखता है रिजल्ट

नैचुरल हेयर डाई का रिजल्ट उपयोग की गई विधि के आधार पर तय किया जाता है. काली चाय का उपयोग बालों को काला करने के लिए किया जा सकता है. लेकिन इसका रिजल्ट आपको एक दम नहीं दिखेगा. इसको हफ्ते दर हफ्ते इस्तेमाल करने पर ही रिजल्द सामने आता है. कई लोग इंस्टेंट रिजल्द के लिए मेंहदी को हेयर डाई के तौर पर उपयोग करते हैं. इससे कई हफ्तों तक आपके बालों का रंग अच्छा रह सकता है. लेकिन कुछ ही हफ्तों के बाद रंग फीका पड़ने लगेता है. बालों का रंग काला रखने के लिए हर 4-6 सप्ताह में इस प्रक्रिया को दोहराने की सलाह दी जाती है.

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024