घर पर बनाएं स्वादिष्ट रवा उपमा – Rava Upma Indian Recipe

नमस्कार दोस्तों आज आपको रवा उपमा (Rava Upma) बनाने का तरीका बताएंगे। यह रवा उपमा आप अपने परिवार को सुबह नाश्ते के समय या जब कभी भी हलकी भूख लगे तो बनाकर सर्व कर सकते हैं….

उपमा बनाने के लिए सामग्री –

रवा – 250 ग्राम
पानी – 750 मिली ‘रवा का तीन गुना‘
देशी घी – 2 चम्मच
तेल – 50 ग्राम
धुली उड़द दाल – 1 चम्मच
मैथी दाना – आधा चम्मच
राई/सरसों – लगभग एक चम्मच / 5 ग्राम
हरी मिर्च – 4 से 5 बारीक कटी हुई
कढ़ी पत्ता – 15 से 20
मटर के दाने – 20 से 25 ग्राम
गाजर – एक छोटी
शिमला मिर्च – एक मीडियम साइज
फली दाने – 50 ग्राम
हरा धनिया एक चम्मच बारीक कटा हुआ

उपमा बनाने की विधि –

एक कढ़ाई में दो चम्मच देशी घी लेकर उसमें 250 ग्राम रवा डाले एवं सुनहरा होने व खुशबू आने तक धीमी आंच पर भून लें। भुनने के बाद इस रवा को निकालकर किसी बर्तन में रख लें। अब इसी कढ़ाई में लगभग 50 ग्राम रिफाइन्ड तेल लेकर गरम कर लें, और अब इसमें राई, कढ़ी पत्ता डालें। राई चटकने पर इसमें हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च, मटर और यदि उपलब्ध हों तो फली दाने डालकर अच्छी तरह से भून लें। यह सब्जियां भूनने पर लगभग आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर एवं आधा चम्मच गरम मसाला पावडर मिलाकर 750 मि ली पानी मिलाएं और इसको तेज आंच पर उबालें। सब्जियां पकने पर अपने स्वादअनुसार नमक मिला दें, और भून कर रखा हुआ रवा धीरे धीरे कर मिलाएं जिससे की इसमें लम्पस ना बनें। तेज आंच पर लगातार चलाते हुए लगभग 2 मिनट इसे पकाएं आपके उपमा की कंसिस्टेंसी आ जाएगी। अब उपमा को किसी प्लेट या सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से कटे हुए हरा धनिये से सजा दें।

आपका स्वादिष्ट उपमा बनकर तैयार है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024