दिग्विजय सिंह का पुतला दहन, एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने पर विरोध

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया गया। बता दें कि दिग्विजय सिंह द्वारा एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के विरोध में अनूपपुर के इंदिरा चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया गया है।

भाजपा के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राइक एवं कमांडर अभिनंदन की वापसी के संबंध में कांग्रेस नेताओं द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में एवं अनर्गल बयान दिए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार एवं दिग्विजय सिंह का पुतला दहन कर धरना एवं प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद राहुल गांधी मुर्दाबाद दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि केंद्र की हमारी मोदी सरकार एक सशक्त प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं जिसके कारण आतंकवादियों का सफाया हुआ है और पाकिस्तान झुकी है परंतु कांग्रेस केबेशर्म नेता  अपनी अनर्गल टिप्पणियों से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे समय में इन्हें देश का साथ देना चाहिए परंतु यह पाकिस्तान की पीठ थपथपा रहे है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश द्विवेदी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेंद्र सोनी जिला अध्यक्ष सुनील गौतम समेत भाजपा के समस्त वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता नेता उपस्थित रहे।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024