Bajrang Dal Balaghat

वारासिवनी विहिप ने तस्कारों के कब्जे से छुड़ाए 94 गोवंश

बालाघाट। जिले के वारासिवनी में विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल तथा नगर के गौरक्षाकों द्वारा लगभग 94 गोवंश को तस्कारों के कब्जे से छुड़ाया गया है। गौ रक्षक के मुताबिक ग्राम कोस्ते से गोवंश ले जाने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गौतस्कर के कब्जे से गोवंश को छुड़ाया जो कि महाराष्ट्र जा रहे थे। वहीं गोवंश को गौशाला पहुंचाया गया तथा तीन अज्ञात गौतस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। हालांकि पुलिस ने गौवंश अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया।

Back To Top