Birsa Govt School

बिरसा उत्कृष्ट स्कूल भवन काफी जर्जर

बालाघाट। जिले के आदिवासी बाहुल्य बिरसा का उत्कृष्ट स्कूल भवन अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है जिसकी गवाही खुद भवन की जर्जर हो चुकी इमारत दे रही है। दरअसल बिरसा का हाई सेकेंडरी स्कूल लगभग 32 साल पुराना है। बता दें कि कुछ वर्ष पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय का नाम दिया था। लेकिन बिरसा के उत्कृष्ट स्कूल के 32 साल पुराने भवन का भरपूर उपयोग किया गया लेकिन भवन की जर्जर हालत को सुधारने की जहमत नेताओं और शासन प्रशासन ने नहीं उठाई जिसके परिणाम यह है कि अब भवन काफी जर्जर हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल में सुबह मिडिल और दोपहर में हायर सेकेंडरी के बच्चों को पढ़ाया जाता है जहां इस दौरान स्कूल भवन के जर्जर होने से बच्चों की जान पर खतरा बना रहता है। हालांकि अब देखना होगा कि आखिर कब तक इस ओर शासन प्रशासन या जनप्रतिनिध संज्ञान लेकर उचित कदम उठाते हैं।

DOWNLOAD

Back To Top