MS Dhoni Kanha National Park

कान्हा नेशनल पार्क घूमने महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे बैहर

बालाघाट। इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बालाघाट जिले के कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी बीते दिन बालाघाट के बैहर स्थित बिरवा एयर स्ट्रीप पर चार्टर्डप्लेन से परिवार और मित्रों के साथ उतरे जो कि 31 जनवरी तक बंजाराटोला रिसॉर्ट में रुकेंगे। धोनी के टाइगर रिजर्व पहुंचने के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ कान्हा टाइगर रिजर्व में लंबी सफारी करेंगे। वहीं धोनी के बालाघाट पहुंचने की जानकारी लगने पर उनके फैन्स बैहर के एयर स्ट्रिप पर पहुंचे।

Back To Top