Balaghat Murder Case

बालाघाट के बोरी टोला ग्राम में वृद्ध की हत्या

लालबर्रा। बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना अंतर्गत ग्राम बोरी टोला में एक वृद्ध ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल मृतक वृद्ध की पहचान नागो लाल के रूप में हुई है, वहीं शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथमिक जांच में धारधार हथियार से हत्या की आशंका जताई है। वहीं मौके पर बालाघाट एएसपी तथा वारासिवनी एसडीओपी भी जांच करने पहुंचे। लालबर्रा थाना प्रभारी, एम आर रोमड़े ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी थी। हालांकि शव को पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया जबकि जांच की जा रही है।

Back To Top