Faggan Singh Kulaste

केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे बालाघाट

बालाघाट। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज बालाघाट प्रवास पररहे। इस  दौरान मंत्री का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने भाजपा कार्यालय और भाजपा नेता राजेश पाठक के निज निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट दी। इसके अलावा सरदार पटेल कालेज की ओर से आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेलकी जयंती के अवसर पर रन फॉर यू निटी को हरीझंडी दिखाई।

मीडिय से चर्चा करते हुये केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रदेश की नई खनिज नीति की आलोचना करते हुये कहा कि इससे माफियाओं को लाभ पहुंचेंगा। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए राज्यमंत्री बोले कि प्रदेश की सरकार भी जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतरी बल्कि जो वचन पत्र में कहा था उसे पूरा नहीं कर पा रही हैं। राज्यमंत्री कुलस्ते के साथ सांसद ढालसिंह बिसेन, पूर्व मंत्री व विधायक गौरीशंकर बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, पूर्व विधायक रमेश भटेरे भी मौजूद रहे।

Back To Top