Balaghat corona

बालाघाट में पहला कोरोना पाॅजिटिव केस

Balaghat Corona Update – बालाघाट जिले में पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है जिसकी पुष्टि जिला कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा की गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला भी अब कोरोन की चपेट में आ चुका है।

जानकारी के मुताबिक बालाघाट जिले के खैरलांजी क्षेत्र के भजियादण्ड से एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जो युवक बीती 16 मई को महाराष्ट्र के पुणे से अपने गृह गांव पहुंचा था।

  • बालाघाट में पहला कोरोना पाॅजिटिव केस
  • ग्राम भजियादण्ड से मिला कोरोना मरीज
  • पुणे से घर वापस आया था कोरोना मरीज
  • कोरोना पाॅजिटिव मरीज को आइसोलेट किया

वहीं युवक को क्वारंटीन कर कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिया गया जिसके बाद अब युवक की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है।

हालांकि प्रशासनिक दल ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के एहतिहात बरते जबकि निवास क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर काॅन्टेक्ट हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जा रही है।

Back To Top