बालाघाट। जिले की लामता पुलिस ने एक अंधेकत्ल का खुलासा करते हुये 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। बता दें कि ग्राम बुढ़ियागांव में विगत 15 दिसम्बर को दुर्गेश नागेश्वर नामक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी गला घोटकर हत्या की गई थी। वहीं पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आपसी रजिंश तथा प्रेमपसंग के चिलते यह हत्या की गई थी, जिस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
