बालाघाट में किसान आंदोलन, भाजपा नेता भी हुए शामिल, पुलिस ने रोका तो दिया धरना

बालाघाट। प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर किसानों से किये गये वचन पत्र में वादे को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुये किसान आंदोलन का आयोजन बालाघाट में किया गया जिसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह भी शामिल हुए। वहीं रैली लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने विश्वेश्वरैया चैक रोक लिया जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने ज्ञापन सौपने के बजाय एक घंटे तथ धरना दिया।

प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर किसानों से किये गये वचन पत्र में वादे को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुये किसान आंदोलन का आयोजन बालाघाट में किया गया था। किसान बैलगाड़ी में सवार होकर आंदोलन में पहुंचें थे। जनसभा के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के लिये  रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट के लिये रवाना हुये। लेकिन प्रदर्शनकारियों को बीच में ही विश्वेश्वरैया चौक में रोक दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। लेकिन पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।

यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ज्ञापन सौपने के बजाय एक घंटे का धरना प्रदर्शन किया। जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक गौरीशंकर बिसेन, सांसद बोधसिंह भगत, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती लता एलकर, विधायक रामकिशोर कावरे सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैलगाड़ी में सवार होकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने रैली का नेतृत्व किया। शिवराजसिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने सभी किसानों का कर्ज माफ करने का वचन दिया है। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। सरकार सभी किसानों का कर्ज माफ कर अपना वचन निभाए। शिवराज सिंह ने किसानों की धान उपज का 25 सौ रूपये प्रति क्ंिवटल दर देने की मांग भी की। उन्होने कहा कि वह धरना पर बैठकर मुख्यमंत्री तक बातें पहुंचाना चाहते हैं कि वह किसानों से किये गये वादे को पूरा करे व सभी किसानों का 2 लाख रूपये तक का कर्ज माफ करें। अन्यथा प्रदेश स्तर पर आंदोलन की शंखनाद किया जायेगा।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024