Leopard rescued

बालाघाट के गांव में आया तेंदुआ, दो घंटे बाद पकड़ाया

बालाघाट। जिले के भरवेली अंतर्गत ओदा गांव में बीति शाम तेंदुआ घुसने से ग्रामीणों के बीच हड़कम्प मच गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर दक्षिण वनमंडल अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचा जिसके बाद तेंदुआ का रेस्क्यू शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार ओदा गांव में बीती रात तेंदुआ ने ग्रामीण प्रेम हिरनवार के मवेशी बांधने वाले कमरे में घुस कर बकरी का शिकार किया था। जिसके बाद एक बार फिर तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव पहुंचा था। वहीं वन विभाग ने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिर रेस्क्यू कर तंेदुए को अपने कब्जे में ले लिया।

Back To Top