Kanha national park

कान्हा नेशनल पार्क पर कोरोना का असर, कम पहुंच रहे पर्यटक

बालाघाट। कोरोना वायरस का असर अब बालाघाट के प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क पर भी देखना को मिला। बता दें कि कोरोना वायरस के डर के चलते कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटकों की कमी खास तौर पर देखी जा रही है, जबकि पार्क आने वाले कुछ पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन भी मुस्तैद देखा जा रहा है।

आपको बता दे कि कान्हा नेशनल पार्क में वन्य जीवों की खूबसूरती, पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है लेकिन कोरोना वायरस के चलते पर्यटकों की संख्या में गिरवट हुई है, वहीं पार्क पहुंचने वाले पर्यटकों की स्क्रिीनिंग जिला प्रशासन द्वारा भी कराते हुए सर्तकता बरती जा रही है।

Back To Top