बालाघाट। जिले में 3211 किसानों से लगभग 22.5 करोड़ रुपये की 1 लाख 21 हजार 508 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, वहीं जिला कलेक्टर ने बालाघाट के कायदी पहुंचकर धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। बता दें कि विगत 4 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हुई थी जिसके तहत 11 दिसम्बर तक 93 केन्द्रों पर लगभग 22.5 करोड़ रूपयों की धान की खरीदी की जा चुकी है।
बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य ने कायदी के धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी भी मौजूद थे जहां इसा दौरान अधिकारी ने किसानों से एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही धान की खरीदी करने के निर्देशद दिए। बता दें कि शासन द्वारा कामन धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More