Balaghat के खैरलांजी में हत्या, 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश

Balaghat  – बालाघाट। खैरलांजी (Khairlanji) पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल (blind murder) का पर्दाफाश किया है। दरअसल गणेश बहेटवार ने पुरानी रंजिश के चलते तनकलाल दमाहे की धारदार कुल्हाडी से वार कर हत्या की थी जिसके बाद जब पुलिस ने संदिग्द्ध आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पर जुर्म कबूला। बता दें कि 6 और 7 दिसंबर की रात में हत्या की गई थी जिसका शव पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित मंदिर क्षेत्र में पड़ा मिला था। हालांकि आरोपी बोल नहीं सकता है जिसके कारण पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से जांच की है। 

Back To Top