बालाघाट पुलिस के हत्थे चढ़े रेल की पटरियां चुराने वाले 14 आरोपी

बालाघाट। गैस कटर से रेल की पटरियां काटकर चोरी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने में बालाघाट आरपीएफ पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बता दें कि आरपीएफ पुलिस ने पटरियों की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बरामद की है, जिसमें लगभग 525 टन लोहे की 400 पटरियां जब्त की गईं।

दरअसल बालाघाट-जबलपुर ब्रॉडगेज के निर्माण के लिए समनापुर-लामता के बीच बिछाने के लिए लाई गईं पटरियां, 7 महीने पहले चोरी हो गई थीं। जब रेलवे को इसकी भनक लगी तो जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें मप्र व महाराष्ट्र की आरपीएफ टीम ने तहकीकात के दौरान पता चला कि ओडिशा के मजदूर गैस कटर से पटरियों के तीन टुकड़े करते थे और फिर हाइड्रोलिक मशीन से पटरियों को लोड कर बालाघाट से बैहर के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचाया जाता था।

नैनपुर आरपीएफ निरीक्षक ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि विनोद मराठा सहित 14 मजदूरों को गिरफ्त में लिया गया है जबकि इस्पात कंपनियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024