Betul

बैतूल में पार्षद और महिला के बीच हाथापाई मामले ने पकड़ा तूल

बैतूल। जिले में बीते दिनों एक पार्षद और महिला के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। बता दें कि बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी स्थित शोभापुर वार्ड में वार्ड पार्षद और आशा नामक महिला के बीच बहस होने के बाद हाथापाई हुई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था, वहीं मामले में अब एक और नया मोड लिया है जिसमें 8 महिने पुराना एक वीडियो सामने आया है जिसे पार्षद के भाई जोगेंद्र द्वारा बनाया गया है जिसमें ईसाई धर्म के लोगों द्वारा हिंदु महिलाओं को बहकाने का आरोप लगाा है, जिस मामले को लेकर पार्षद से भी अनबन चल रही थी।

  • घोड़ाडोंगरी के शोभापुर का मामला
  • वार्ड पार्षद और महिला के बीच हुई थी हाथापाई
  • पार्षद के भाई द्वारा 8 माह पुराना वीडियो वायरल
  • महिला पर ईसाई धर्म का प्रचार करने आरोप लगापार्षद के
  • समर्थन में उतरी वार्ड की महिलाएं
  • महिलाओं ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की

दूसरी ओर वार्ड पार्षद के समर्थन में लगभग दो दर्जन महिलाओं ने पुलिस एसडीओपी को एक ज्ञापन सौंपा है जिसके माध्यम से आशा नामक महिला को चरित्रहीन बताते हुए ईसाई धर्म का प्रचार करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया।

महिलाओं के मुताबिक आशा द्वारा हिंदू महिलाओं को चर्च जाकर प्रार्थना करने के लिए कहा जाता है जबकि ईसाई धर्म का प्रचार किया जाता है। वहीं पार्षद से विवाद मामले में महिलाओं ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा।

हालांकि इस मामले में एसडीओपी अभयराम चौधरी ने बताया कि महिलाओं की मांग पर जांच कराई जाएगी जिसके लिए सारणी थाना प्रभारी और पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी को निर्देशदित किया जाएगा।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024