Betul

घोड़ाडोंगरी में पार्षद ने महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी में वार्ड पार्षद द्वारा एक दलित महिला को पीटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घोड़ाडोंगरी ब्लाॅक के शोभापुर निवासी एक महिला की बेटियों से पार्षद द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का जब विरोध किया गया तो वार्ड पार्षद द्वारा महिला एवं उसकी बेटियों के साथ मारपीट की गई, जिसकी वीडियो भी सामने आई है।

  • घोड़ाडोंगरी ब्लाॅक के शोभापुर का मामला
  • पार्षद ने दलित महिला को बेरहमी से पीटा
  • महिला की बेटी ने मारपीट का वीडियो बनाया
  • अजाकथाना में पीड़ित महिला ने की शिकायत
  • दो लोगों के खिलाफ की गई शिकायत

बताया जा रहा कि वार्ड 33 के पार्षद और उसके भाई द्वारा आशा नामक महिला से कचड़ा फेंकने को लेकर पहले बहस की गई और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई जिस दौरान पार्षद ने महिला के साथ बेरहमी से पिटाई की।

वहीं पीड़ित महिला द्वारा बैतूल अजाक थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए जोगेंद्र और प्रवीण नामक दो लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है। हालांकि इस संबंध में जब अजाक थाना प्रभारी और पाथाखेड़ा पुलिस चैकी प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका, लेकिन अब देखना होगा कि महिला की शिकायत के बाद आखिर क्या कार्यवाही होती है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024