Bhind MLA Sanjeev Singh

मरीज के लिए रक्तदान करने पहुंचे भिंड विधायक

भिंड। भिंड जिला अस्पताल में एक मरीज को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह के साथ समर्थकों ने रक्तदान किया। जानकारी के मुताबिक भिंड जिला अस्पताल में एक मरीज को तत्काल रूप में ए-पॉजिटिव ब्लड की अवश्यकता थी जिसकी सूचना नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा विधायक को दी गई जिसके बाद जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर विधायक के साथ दो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। बता दें कि विगत 5 वर्षों से भिंड में रक्तदान के क्षेत्र में नवजीवन सहायतार्थ संगठन सक्रिय है जिसके बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह भी सदस्य हैं।

DOWNLOAD

Back To Top