Dehra Murder Case

देहरा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, भिंड पुलिस को मिली सफलता

भिंड। पुलिस ने एक कुख्यात इनामी बदमाश उमेश भदौरिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भिंड एसपी रुडोल्फ अल्वारेस ने बताया कि 30 हजार के इनामी बदमाश करू उर्फ उमेश को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के दौरान थाना देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पकड़ा गया आरोपी बहुतचर्चित देहरा हत्याकांड का आरोपी है जिसने विगत सितम्बार 2019 में महेश तोमर की निर्मम हत्या की थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर की रायफल भी जब्त की है।

Back To Top