Bhind Railway Station

भिंड पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चैकिंग अभियान

भिंड। भिंड जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चैकिंग अफियान चलाया गया। भिंड पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के निर्देश पर ट्रैफिक सूबेदार आदित्य मिश्रा ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग चैक किये इसके साथ साथ ट्रेन के अंदर भी जांच टीम ने तलाशी ली। इस जांच अभियान में आरपीएफ प्रभारी सुखबीर सिंह भी अपने बल के साथ मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भिंड से लम्बी दूरी तय करने वालीं यात्री बसों की भी तलाशी ली जा रही है।

Back To Top