Bhind SDM HB Sharma

माल्यार्पण के दौरान भिंड SDM ने नहीं उतारे जूते, चर्चा का विषय

भिंड। एक एसडीएम, चित्र पर माल्यार्पण के दौरान जूते नहीं अतारने को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के भिंड व्यापार मेले में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए भिंड एसडीएम एचबी शर्मा तथा वीरेंद्र मिहोलिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। वहीं इस दौरान नाना लाल भूता जी की प्रतिमा पर माला अर्पण के दौरान भिंड एसडीएम द्वारा बिना जूते उतारे ही माल्यार्पण कर दिया गया जिसके कारण अब अपमान स्वरूप चर्चा का विषय बना हुआ है।

Back To Top