Chambal IG Yogesh Deshmukh

चंबल IG योगेश देशमुख पहली बार पहुंचे भिंड

भिंड। चंबल के नवागत आईजी योगेश देशमुख पहली बार भिंड पहुंचे। बता दें कि योगेश देशमुख पूर्व में भिंड के एसपी भी रह चुके हैं। भिंड पहुंचे आईजी योगेश देशमुख ने कई थानों का निरीक्षण किया जहां इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को अच्छे कार्य और बेहतर ड्रेसिंग के लिए प्राइस दिया गया तो वहीं कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही गई। थानों के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस भी मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए आईजी योगेश देशमुख ने पुलिस को बदमाशों के प्रति सख्ती बरतने और समाज के अच्छे वर्ग के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के आदेश दिए।

Back To Top