BHIND | भिण्ड : जिले की ऊमरी पुलिस पर रविवार देर शाम एक बदमाशों ने लोहे के धारदार हथियार से पुलिसकर्मियों पर हमला किया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में आप देख सकते हैं एक आरोपी विष्णु राजावत पीछे से आकर गैती से दो पुलिसकर्मियों पर हमला करता है और वहां से बाहर चला जाता है।
भिण्ड पुलिस अधीक्षक, रुडोल्फ अल्वारिज के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल उमेश बाबू की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उनहे दिल्ली रेफर किया गया है जबकि दूसरे आरक्षक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
