Manavta Foundation

भिंड में बस्ती के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे मानवता फाउंडेशन सदस्य

भिंड। मानवता फाउंडेशन भिंड के सदस्यो द्वारा एमजेएस स्टेडियम के बाहर झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को हर दिन दो से तीन घंटे शिक्षा प्रदान की जाती है। बता दें कि बच्चों को उनकी बेसिक शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य संबंधित शिक्षा भी दी जाती है। मानवता फाउंडेशन के सदस्य ने बताया कि बस्ती में रहने वाले परिवारों के बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं जिसके कारण फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा बस्ती के बच्चों को सामान्य ज्ञान देने का लक्ष्य साधा गया, जिससे की बच्चों के जीवन में अच्छे परिवर्तन आ सके। जानकारी दी गई कि पिछले दो महिनों से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है जिनको फाउंडेशन सदस्यों द्वारा शिक्षण सामग्री भी दी गई।

DOWNLOAD

 

Back To Top