Umri Police

पुलिस को देखकर भागे शराब तस्कर, पेड़ से टकराई कार

भिंड। जिले की ऊमरी पुलिस ने एक कार और लोडिंग वाहन से अवैध शराब जब्त की है जबकि पुलिस का पीछा करने के दौरान आरोपियों की कार पेड़ से भी टकराने की जानकारी मिली है। वहीं पुलिस को देखकर आरोपी वाहनों को छोड़कर मौके से फरार होने में कामियाब रहे जबकि पुलिस ने एक आरोपी को धरदबोचा है।

  • ऊमरी पुलिस को मिली सफलता
  • एक कार और लोडिंग वाहन से अवैध शराब जब्त
  • दोनों वाहन से कुल 35 पेटी शराब जब्त
  • एक आरोपी गिरफ्तार, तीन हुए फरार

ऊमरी थाना एसआई, बीएन मिश्रा ने बताया कि एक कार और लोडिंग वाहन के जरिए अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी जिसके बाद दोनों वाहनों का पीछा किया गया जिस दौरान कार पेड़ से टकरा गई जबकि लोडिंग वाहन छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बताया गया कि कार से 9 पेटी और लोडिंग वाहन में 26 पेटी शराब जब्त की गई। वहीं मौके से एक आरोपी को पकड़ा है जबकि तीन लोग फरार हुए हैं।

Back To Top