Missing Case Bhind

पांच तोला सोना और पैसे लेकर निकला युवक, हुआ गुमशुदा

भिंड। एक युवक अपने ही घर से पैसे एवं जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला भिंड का है जहां अशोक नगर निवासी विष्णु शर्मा नामक युवक फरार हुआ है जिसके बाद युवक के पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को इस बात की सूचना दी। युवक की मां ने बताया कि बीते दिन की शाम 4 बजे से युवक  5 तोला सोना और 20 हजार रूपये नगदी लेकर, गांव जाने की कहकर घर से निकला था लेकिन ना ही वह ग्राम पहुंचा और ना ही किसी रिश्तेदार के घर पर है।

Back To Top