भिण्ड में घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

  • अमन त्रिपाठी नामक युवक को गोली मार दीमारी,

  • पुरानी रंजिश के चलते हमला, तीन से चार हमलावर थे

भिण्ड जिले में पुलिस से बेखौफ बाइक सवार हमलाबरो ने लहार चुंगी इलाके में अमन त्रिपाठी नामक युवक को गोली मार दी। हालांकि गोली युवक के पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद एक वाहन में बिठाकर युवका को जिला अस्पताल तक लाया गया। जानकारी मिली है कि घटना की बजह पुरानी रंजिश है और हमले में शामिल आरोपियों के नाम भी सामने आए है जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। VIDEO

दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में है। दरअसल लहार चुंगी पर रहने बाले अमन त्रिपाठी का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। अमन सुवह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने कट्टे से गोली मार दी और आरोपी फरार हो गए। गोली अमन के पैर में लगने से वह गभीर रूप से घायल हो गया। और जमीन पर गिर पड़ा। वह घटना स्थल से गुजर रहे भाजपा नेता राकेश सिंह घायल अमन को अपनी गाड़ी में ले जाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। हमले की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुची और आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि हमलाबर पहले भी कई बार अपना निशाना बना चुके है। जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी।

Back To Top