मध्यप्रदेश में बढ़ते Corona के मामलों ने एक बार फिर सरकार को चिंता में डाल दिया है। इसके तहत अब स्कूल और कॉलेज के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच अब प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टलने का अंदेशा जताया जा रहा है।
सरकार के मुताबिक यदि Corona पीक पर आता है तो परीक्षाओं को टाला जा सकता है। बता दें कि हाल में पहली से आठवीं तक की क्लासेस ऑफलाइन चल रही हैं जिनको भी ऑनलाइन किया जा सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार अलग-अलग विभागों की बैठक ली जा रही है जिस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग से इसको लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी।
