Bhopal

देवास-ग्वालियर हमला, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले में वनरक्षक और ग्वालियर में पुलिस निरीक्षक पर अपराधी तत्वों द्वारा हमले किए जाने की घटना पर संज्ञान लेते हुए इसे बेहद दुःखद बताया। इसी के तहत मुख्यमंत्री ने आपात बैठक लेते हुए देवास और ग्वालियर में वन और पुलिस अमले पर हुए हमले की घटनाओं पर चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • ग्वालियर में पुलिस निरीक्षक पर हमला
  • देवास जिले में वनरक्षक पर हमला
  • माफ़ियाओं को नहीं छोड़ा जाएगाः सीएम

वहीं अवैध उत्खनन करने वाले माफिया को किसी स्थिति में नहीं छोड़ने की बात मुख्यमंत्री ने कही जबकि देवास हमले में मृत वनरक्षक को शहीद के समकक्ष दर्जा देने एवं परिवार को आवश्यक सुविधाएँ दिए जाने के निर्देश दिए गए। इस क्रम में ग्वालियर में पुलिस निरीक्षक पर हुए हमले के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, एडीजी इन्टेलीजेंस आदर्श कटियार, प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल, ओएसडी मुख्यमंत्री कार्यालय मकरंद देऊस्कर और मुख्यमंत्री सचिव एम सेलवेंद्रन उपस्थित रहे।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024