Headlines
Bhopal BJP

भोपाल में भाजपा ने किया धिक्कार आंदोलन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपाईयों ने धिक्कार आंदोलन करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार का विरोध किया तथा कलेक्ट्रेट का घेराव किया। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, महापौर अलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष विकास विरानी, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पुतला जलाकर भी विरोध जताया वहीं पुलिस ने बैरीकेटिंग कर भाजपाईयों को कलेक्ट्रेट के अंदर प्रवेश करने से रोका।

Back To Top