Sadhvi Pragya Fall ill

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन पर मिली धमकी

भोपाल। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) को फोन पर धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर जन्म भूमि समेत कुछ अन्य मामलों को लेकर सांसद ठाकुर द्वारा दिए गए बयानों को लेकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई है जिस दौरान बीजेपी नेताओं के खिलाफ भी अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है।

वहीं धमकी भरे फोन आने के बाद सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कमला नगर थाना में केस दर्ज कराया है जिसके बाद अब पुलिस सायबर सेल की मदद लेकर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर हिंदुत्व का एक बड़ा चेहरा मानी जाती है जिनके बयान को लेकर उन्हे फोन पर धमकी मिली है। हालांकि मामला संवेदनशील है जिसके चलते अब पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Back To Top