Bhopal railway station foot Bridge accident

भोपाल रेलवे स्टेशन के पुल का एक हिस्सा गिरा, सीएम ने जताया दुख

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन (Bhopal railway station) पर एक बड़ा हादस हुआ है, बता दें कि ओवर ब्रिज की सीढ़ियों सहित मलवा नीचे गिरने के कारण कई यात्री घायल हुए है जिन्हे तत्काल रेस्क्यू कर एंबुलेंस की मदद् से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक सुबह तकरीबन 9 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 पर यह हादस हुआ है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि मलवे में नीचे दबे 5 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं हादसे के बाद मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए दुख जताते हुए प्रशासन को घायलो के समुचित इलाज व हरसंभव मदद के निर्देश दिए है। सीएम ने लिखा –

भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक फुटओवर ब्रिज के एक हिस्से के गिरने से हुआ हादसा बेहद दुःखद है। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना। प्रशासन को घायलो के समुचित इलाज व हरसंभव मदद के निर्देश।

Back To Top