भोपाल। अब यह बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि जहां चुनाव हैं वहां कोरोना नहीं होता है। तस्वीर स्पष्ट करती है, दमोह उपचुनाव को लेकर इस समय बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपना दम लगा रहीं हैं। हाल ही में सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी शनिवार और रविवार को शहरी क्षेत्र में पूर्ण लाॅकडाउन का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश के कई पत्रकारों ने भी ऐसी तस्वीरें साझा करते हुए ‘जहां चुनाव, वहां कोरोना नहीं’ होने की बात पर मुहर लगाई है। बात करें यदि शासन की गाइडलान्स के पालन करने की तो अभी तक आमसभाओं में ऐसा नहींदेखा गया है, लोगों की भीड़ एकजुट होती है जिसमें कुछ मास्क लगाए होतें हैं और कुछ नहीं। सोशल डिस्टेंसिंग का किसी भी प्रकार से पालन नहीं किया जाता है, तो अब क्या माना जाए यह आप आमजन काफी अच्छे से समझ सकते हैं।
दूसरी ओर दमोह उपुचनाव से एक रोचक और चर्चित मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। बांदकपुर में भगवान जागेश्वर के दर्शन कर बाहर निकले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से हो गई जो दर्शन करने अंदर जा रहे थे।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More