Bhopal

Digvijay Singh Viral Tweet : दिग्विजय सिंह पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

Digvijay Singh Viral Tweet : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने एक ट्वीट के बाद सरकार के निशाने पर आ चुके हैं. हाल ही में प्रदेश के खरगोन और बड़वानी में रामनवमी पर हिंसा भड़की थी जिसके बाद सरकार एकशन में हैं. खरगोन में सरकार ने दर्जनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई भी की है. इसी बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने एक ट्वीट के कारण फसते हुए दिख रहे हैं. बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय के एक ट्वीट की लिंक शेयर करते हुए उनपर निशाना साधा है.

दरअसल दिग्गजी राजा ने एक ट्वीट किया ​और फिर कुछ देर बाद डिलीट कर दिया. लेकिन तब तक यह ट्वीट वायरल हो चुका था. बता दें कि दिग्विजय सिंह ने खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर ट्वीट करते हुए बिहार का फोटो लगा दिया था. फोटो में कुछ युवक मस्जिद में भगवा झण्डा लगा रहे है.

ट्वीट मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान सामने आया है. गृहमंत्री ने कहा कि बाहर की मस्जिद,​ जिस पर झंडा फहराया जा रहा है उसे मध्यप्रदेश से जोड़ा गया. ये ट्वीट अब वायरल हो रहा है. अब विधि विशेषज्ञों से राय ली जा रही है और वैधानिक कार्यवाही दिग्विजय सिंह पर हो सकती है.

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024