- गिरफ्तारी देने भोपाल पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
- सीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह को बताया था देशद्रोही
- टीटी नगर थाना क्षेत्र में किया गया भारी पुलिस बल तैनात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देशद्रोही बताने पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। देशद्रोह के आरोप के बाद दिग्विजय ने मप्र राजनीति में सक्रियता बढ़ा दी है। दिग्विजय सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी भोपाल टीटी नगर थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे। प्रशासन ने टीटी नगर इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया जहां जगह-जगह बेरिकेड्स लगाने के साथ भारी पुलिस तैनात किया गया।