Motilal Vora died

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का हुआ निधन

भोपला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से कही है।

  • कल ही मनाया जाने वाला था 93वां जन्मदिन
  • देश की स्वतंत्रता लड़ाई में भी दिया था योगदान
  • सीएम शिवराज सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री वोरा अजातशत्रु राजनेता थे। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री को खोया है। मैं वरिष्ठ राजनेता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा हूँ। स्वर्गीय श्री वोरा का कल ही 93वां जन्मदिवस मनाया गया था। एक युग का अंत हुआ है। श्री वोरा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने वाले राजनेता थे। वे गुण-दोष का विचार कर निर्णय लेते थे। उनका जाना प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है।

Back To Top