Headlines

घोड़ाडोंगरी से गंगा उईके लड़ सकती है निर्दलीय चुनाव

Ghoradongri | घोड़ाडोंगरी : बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक स्व सज्जन सिंह उईके की धर्मपत्नी गंगा उईके अब घोड़ाडोंगरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयार कर रही है। जानकारी के मुताबिक गंगा उईके भारतीय जनता पार्टी से चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी कर रही थी लेकिन पार्टी ने गीताबाई को टिकट दे दिया लेकिन अब गंगा उईके द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ने की चर्चा लोगों के बीच जोरों पर है। हालांकि गंगा उईके से लगातार भाजपा के नेता संपर्क में हैं।

Back To Top