भोपाल। राज्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान केंद्र द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स के तहत व्यवस्थाएं की गई हैं। बता दें कि राज्य स्तरीय गाइडलाइन के तहत अतिथियों की संख्या सीमित रहेगी जबकि बैठक व्यवस्था में कुर्सियों के बीच लगभग 6 फीट की दूरी तय की गई है।
बताया जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिग के तहत परेड में भाग लेने वाली टुकड़ी की संख्या को 8 तक सीमित किया गया है जबकि भोपाल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा केवल परेड का निरीक्षण और फिर जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।
वहीं कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया जा रहा है जबकि सुरक्षा के हर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
